Hanuman Ansh Collection Day 27: धीमी शुरुआत के बाद बॉक्स ऑफिस पर छाई फिल्म, 27वें दिन भी जारी कमाई

Hanuman Ansh Collection Day 27: धीमी शुरुआत के बाद बॉक्स ऑफिस पर छाई फिल्म, 27वें दिन भी जारी कमाई

Hanuman Ansh Collection Day 27: हनुमान अंश फिल्म जब रिलीज हुई थी। इसके मेकर्स ने सोचा भी नहीं था कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतना अच्छा कलेक्शन करेगी। फिल्म सिनेमाघरों में 7 अगस्त 2026 को रिलीज हुई थी। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर शुरूआत में दर्शकों की कुछ खास भीड़ देखने को नहीं मिली लेकिन जब दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में गए।

उसके बाद से उन्होंने फिल्म का रिव्यू और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर किया। जिसके बाद से ही दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में रूचि दिखाने लगे। जिसके बाद से फिल्म रिलीज के तीन हफ्ते बाद बॉक्स ऑफिस पर लगातार बेहतरीन कमाई कर रही है। इसके साथ ही यश की फिल्म टॉक्सिक को पीछे कर दिया है।

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 27 (Hanuman Ansh Box Office Collection Day 27)-

निर्देशक विशाल चतुर्वेदी की फिल्म हनुमान अंश , जो नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 10 लाख रूपए से ओपनिंग की थी। लेकिन फिल्म के रिलीज के तीन हफ्ते बाद फिल्म के कमाई में जो उछाल आया, उसने सारे रिकॉर्ड ब्रेक कर दिए हैं। हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 50 करोड़ रूपए तक का कलेक्शन किया है।

फिल्म ने रविवार को जहाँ 12.75 करोड़ रूपए तक कालेक्शन किया था। लेकिन उसके बाद से फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली क्योंकि वीक डे शुरू हो गए थे। लेकिन इसके बावजूद भी हनुमान अंश फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर यश की फिल्म टॉक्सिक को टक्कर दी है। जहाँ टॉक्सिक ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रूपए से ओपनिंग की थी। लेकिन कुछ ही हफ्ते में फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है।

टॉक्सिक ने बॉक्स ऑफिस पर 7वें दिन 7.85 करोड़ रूपए तक का कलेक्शन किया है। तो वहीं हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर 26वें दिन यानि मंगलवार को 8.50 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया। यदि फिल्म के 27वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो हनुमान अंश ने बुधवार को अबतक बॉक्स ऑफिस पर 1.10 करोड़ रूपए तक का कलेक्शन किया है।

 

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )