Raebareli News: कच्ची दीवार गिरने से 85 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, सोते समय हुआ हादसा

Raebareli News: कच्ची दीवार गिरने से 85 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, सोते समय हुआ हादसा

लोकेशन-  रायबरेली
 ब्यूरो चीफ- राम सुमेर

Raebareli News: चंदापुर थाना क्षेत्र के पूरे नया पुरवा मजरे चंदापुर गांव में बीती मध्य रात्रि कच्ची दीवार गिरने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में मलबे के नीचे दबकर 85 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, पूरे नया पुरवा मजरे चंदापुर निवासी रघुनाथ पुत्र ननकऊ, उम्र करीब 85 वर्ष, बीती रात अपने घर में सो रहे थे। मध्य रात्रि के दौरान अचानक घर की कच्ची दीवार भरभराकर बुजुर्ग के ऊपर गिर गई। दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए मलबा हटाकर बुजुर्ग रघुनाथ को बाहर निकाला। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन और ग्रामीण उन्हें तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका। इलाज के दौरान बुजुर्ग रघुनाथ की मौत हो गई।

बुजुर्ग की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के मुताबिक, मकान की कच्ची दीवार काफी पुरानी थी और बारिश के चलते कमजोर हो गई थी। इसी कारण रात में अचानक दीवार गिरने से यह हादसा हुआ।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। परिजनों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।

मामला चंदापुर थाना क्षेत्र के पूरे नया पुरवा मजरे चंदापुर गांव का है।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )