Fatehpur news :फतेहपुर में गैस लीक होने से लगी भीषड़ आग ,9 लोग गंभीर रूप से  झुलसे

Fatehpur news :फतेहपुर में गैस लीक होने से लगी भीषड़ आग ,9 लोग गंभीर रूप से झुलसे

Fatehpur news: त्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पिलखिनी गांव में गैस रिसाव के चलते सोमवार रात भीषण हादसा हो गया। एक घर में गैस लीक होने के बाद अचानक जोरदार विस्फोट हो गया, जिससे पूरा मकान आग के गोले में तब्दील हो गया। इस हादसे में कुल 9 लोग गंभीर रूप से झुलस गए।
जानकारी के अनुसार, हादसे के समय घर में 6 लोग मौजूद थे, जबकि आग लगने के बाद उन्हें बचाने पहुंचे 3 अन्य लोग भी इसकी चपेट में आ गए। सभी लोग बुरी तरह झुलस गए, जिनमें कई की हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल मलवां मेडिकल कॉलेज भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर 8 घायलों को कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। प्रशासन ने घायलों के त्वरित इलाज के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाकर उन्हें कानपुर पहुंचाया।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने मौके का निरीक्षण करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में सिलेंडर से गैस रिसाव के कारण विस्फोट होने की बात सामने आई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सिलेंडर फटा नहीं था, बल्कि गैस लीक होने के कारण आग भड़क उठी और हादसा हुआ।

जानकारी के अनुसार, गांव में संतोष लोधी की पत्नी कलावती रात करीब 9 बजे घर में खाना बना रही थीं, तभी गैस पाइप से रिसाव शुरू हो गया। कुछ ही क्षणों में आग भड़क उठी और कलावती इसकी चपेट में आ गईं। उन्हें बचाने के लिए परिवार के अन्य सदस्य जैसे साजन, सुलेखा, संजय, सुनीता, नाती और पड़ोसी करन, रीता और सोनी भी आग की चपेट में आकर झुलस गए।

ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और सभी घायलों को बाहर निकाला। थाना प्रभारी सुमित देव पांडेय ने बताया कि सभी घायलों का इलाज कानपुर के हैलेट अस्पताल में जारी है।

प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और पूरे मामले की जांच की जा रही है। हादसे के बाद गांव में दहशत और मातम का माहौल है।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )