
Jana Nayagan Collection Day 2: क्या थलापति विजय की आखिरी फिल्म तोड़ पाएगी GOAT का रिकॉर्ड?
Jana Nayagan Collection Day 2: जना नायकन जोकि थलापति विजय की आखिरी फिल्म है। इस फिल्म के लिए दर्शक काफी उत्साहित थे। क्योंकि फिल्म की जबसे अनाउंसमेंट हुई थी। उस दिन से ही फिल्म विवादों में ही छाई हुई थी। फिल्म को सेंसर बोर्ड द्वारा सर्टिफिकेट ना दिए जाने की वजह से फिल्म सिनेमाघरों में काफी देर में रिलीज हुई है। जना नायकन थलापति विजय की आखिरी फिल्म है। राजनीति में आने के बाद थलापति विजय ने ये अनाउंस किया कि जना नायकन उनकी आखिरी फिल्म है। इस फिल्म को लेकर दुनियाभर में दर्शकों का जोश देखने को मिला था।
चलिए जानते हैं, थलापति विजय की फिल्म जना नायकन ने कितना कलेक्शन किया है। क्या थलापति विजय की फिल्म जना नायकन तोड़ पाई उनकी उनकी फिल्म GOAT का रिकॉर्ड?
जना नायकन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 (Jana Nayagan Box Office Collection Day 2)-थलापति विजय की फिल्म जना नायकन जिसमें बॉबी देओल, प्रकाश राज, पूजा हेगड़े और अन्य अहम किरदार में नजर आए हैं। ये थलापति विजय की आखिरी फिल्म है। राजनीति में आने से पहले थलापति विजय की ये आखिरी फिल्म है। थलापति विजय की फिल्म जना नायकन के पहले दिन यानि गुरूवार के कलेक्शन की बात करें तो, जना नायकन ने गुरूवार को बॉक्स ऑफिस पर 42.70 करोड़ रूपए तक कलेक्शन किया है। तो वहीं जना नायकन ने वर्ल्डवाइड लेवल पर 78.27 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया है।
तो वहीं थलापति विजय की फिल्म जना नायकन के दूसरे दिन यानि शुक्रवार के कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म ने शुक्रवार को अबतक बॉक्स ऑफिस पर 6 करोड़ रूपए तक का कलेक्शन कर चुकी है। जोकि शुक्रवार की तुलना में कम है। लेकिन अभी पूरे दिन का कलेक्शन आना बाकी है। ये थलापति विजय की आखिरी फिल्म है, इसके बाद भी फिल्म से जितनी उम्मीद थी, फिल्म उतना कलेक्शन नहीं कर पाई, इससे ज्यादा तो थलापति विजय की फिल्म GOAT ने पहले दिन कलेक्शन किया था।
GOAT ने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 44 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया था। तो वहीं वर्ल्डवाइड लेवल पर 126.32 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया था। आने वाले दिनों में थलापति विजय की फिल्म जना नायकन के कलेक्शन में बढ़ोत्तरी देखी जा सतकी है।
