
Kalki 2 Actress: प्रभास-अमिताभ की ‘कल्कि 2’ पर बड़ा अपडेट, लीड एक्ट्रेस को लेकर बढ़ी उत्सुकता
Kalki 2 Actress: अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास और दीपिका पादुकोण की फिल्म कल्कि जोकि एक साइंस फिक्शन फिल्म थी। फिल्म की कहानी का अंत एक ऐसे मोड़ पर हुआ था। जिसके बाद से दर्शकों को इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार था। तो वहीं अब जाकर कल्कि पार्ट 2 की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म में जहाँ पहले दीपिका पादुकोण ने अहम किरदार प्ले किया था।
उन्होंने कल्कि पार्ट 2 से दूरी बना ली है। और फिल्म को बीच में ही छोड़ने का फैसला लिया। जिसके बाद उनको रिप्लेस करने के लिए लगातार साई पल्लवी का नाम जुड़ा। तो वहीं अब जाकर Kalki 2 में आलिया भट्ट के कास्ट ज्वाइन करने की खबरें सामने आ रही हैं। चलिए जानते हैं, क्या वास्तव में कल्कि 2 का हिस्सा आलिया भट्ट बनेंगी।
क्या आलिया भट्ट कल्कि पार्ट 2 का हिस्सा बनेंगी (Is Alia Bhatt Joins Kalki Part 2 Cast)-
कल्कि 2024 में सिनेमाघरो में आई थी। तो वहीं इसके साथ ही फिल्म के दूसरे पार्ट की भी अनॉउंसमेंट कर दी गई थी। अब जाकर Kalki 2 की शूटिंग भी हैदराबाद में शुरू हो चुकी है। शूटिंग सेट से अमिताभ बच्चन जिन्होंने काफी अहम किरदार प्ले किया था। उनकी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई थी।
आकाशवाणी और तेलुगु चित्रालु समेत अन्य रिपोर्टों के अनुसार Kalki 2 का हिस्सा आलिया भट्ट बनेंगी। लेकिन अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। कहा जा रहै है कि आलिया भट्ट फिल्म के दूसरे शूटिंग शेड्यूल में फिल्म का हिस्सा बन सकती है।
क्या आलिया भट्ट कल्कि पार्ट 2 दीपिका पादुकोण का किरदार प्ले करेंगी (Is Alia Bhatt Replace Deepika Padukone In Kalki 2)-
बता दे कि Kalki 2 की पांच दिनों की शूटिंग हैदराबाद में हो चुकी है। शुरूआत में ऐसी खबरें आई थी कि आलिया भट्ट कल्कि पार्ट 2 में दीपिका पादुकोण का किरदार प्ले करेंगी। लेकिन ऐसा नहीं होगा। आलिया भट्ट एक अलग किरदार प्ले करती हुई नजर आ सकती हैं। तो वहीं दीपिका पादुकोण की जगह साई पल्लवी ले सकती हैं।
कल्कि पार्ट 2 कब आएगी (Kalki Part 2 Kab Aayegi)-
रिपोर्ट के अनुसार, कल्कि पार्ट 2 की शूटिंग अप्रैल 2027 तक पूरी हो जाने की संभावना है। इसके साथ ही फिल्म सिनेमाघरों में दिसंबर 2027 में रिलीज होगी।
