महिला आरक्षण पर मायावती का बड़ा बयान, कहा- नीयत से ज्यादा नीति मायने रखती है

महिला आरक्षण पर मायावती का बड़ा बयान, कहा- नीयत से ज्यादा नीति मायने रखती है

Mayawati on Women Reservation Lucknow: लखनऊ में बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने प्रेस वार्ता के दौरान महिला आरक्षण और केंद्र सरकार की नीतियों पर कई अहम सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा संसद का तीन दिन का विशेष सत्र बुलाना स्वागतयोग्य कदम है, लेकिन महिला सशक्तिकरण को लेकर जितनी बातें की जा रही हैं, उतना अमल जमीन पर नहीं दिख रहा है।

मायावती ने कहा कि महिला आरक्षण को लेकर सरकार की नीयत और इच्छाशक्ति पर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एससी/एसटी और ओबीसी वर्ग के हितों की लगातार अनदेखी की जा रही है, जबकि असल में शोषित वर्ग की महिलाएं ही इस आरक्षण की सबसे बड़ी हकदार हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से मांग की कि महिला आरक्षण में इन वर्गों के लिए अलग से कोटा सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

‘OBC को 27% आरक्षण मिला…’ – मायावती
बसपा प्रमुख ने कहा कि यदि अलग आरक्षण की व्यवस्था नहीं की गई तो इसका पूरा लाभ पिछड़े वर्ग की महिलाओं तक नहीं पहुंच पाएगा। उन्होंने मंडल आयोग जैसी व्यवस्था लागू करने की जरूरत बताई और कहा कि जिस तरह ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण मिला, उसी तरह महिला आरक्षण में भी संतुलित और न्यायसंगत व्यवस्था होनी चाहिए।

मायवती ने दोहराई 50% आरक्षण की मांग
मायावती ने  स्वर्ण महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण की मांग भी दोहराई और आरोप लगाया कि राजनीतिक दल अपने स्वार्थ के चलते इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं। हालांकि, उन्होंने संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण की प्रक्रिया आगे बढ़ने का स्वागत भी किया।

उन्होंने अंत में कहा कि महिला आरक्षण को केवल राजनीतिक लाभ के नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि इसे महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण से जोड़कर सही नीति के तहत लागू किया जाना जरूरी है।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )