Meerut News: मेरठ में दर्दनाक हादसा,आग से दो की मौत, कई घायल खतरे से बाहर

Meerut News: मेरठ में दर्दनाक हादसा,आग से दो की मौत, कई घायल खतरे से बाहर

Meerut News: मेरठ जिले के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के कृष्णानगर डोरली इलाके में सोमवार तड़के एक मकान में लगी भीषण आग ने दो जिंदगियां छीन लीं। हादसे में आठ वर्षीय मासूम शिवानी उर्फ लाली और उसके पिता सागर (35) की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि परिवार के कई अन्य सदस्य झुलस गए। राहत की बात यह रही कि घायलों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

रात में करीब २ बजे लगी अचानक आग

जानकारी के मुताबिक, यहां रात करीब दो बजे घर में अचानक आग लग गई। जिसके बाद देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया और घर में मौजूद लोग धुएं से घिर गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना पल्लवपुरम पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और घर में फंसे करीब 12 लोगों को बाहर निकाला गया।

इलाज के दौरान पिता और बेटी की हुई मौत

जिसके बाद सभी घायलों को तुरंत पास के एसडी ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान शिवानी और उसके पिता सागर ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों की मौत धुएं के कारण दम घुटने से हुई।शॉर्ट सर्किट से लगी थी आग वहीं इस बात जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि, प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट सामने आ रहा है। हालांकि, पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।वहीं इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आग से बचाव के उपायों को लेकर जागरूकता बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )