West Bengal Election 2026 Results: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: रुझानों में BJP की बढ़त, TMC पिछड़ी

West Bengal Election 2026 Results: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: रुझानों में BJP की बढ़त, TMC पिछड़ी

West Bengal Election 2026 Results: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के रुझानों ने राज्य की राजनीति में गज़ब का उलटफेर कर दिया है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी राज्य में सत्ता के बेहद करीब पहुंचती साफ़ नज़र आ रही है, जबकि ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) सत्ता से बाहर होती दिख रही है।

 बहुमत के करीब BJP

चुनाव आयोग से मिल रहे ताजा रुझानों के अनुसार भाजपा अब तक करीब 130 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि TMC 107 सीटों पर आगे चल रही है। राज्य में सरकार बनाने के लिए 147 सीटों का जादुई आंकड़ा जरूरी है और भाजपा अब इस आंकड़े से मात्र 17 सीट दूर रह गई है। ऐसे में यह साफ़ संकेत मिल रहे हैं कि बंगाल में पहली बार ‘कमल खिल’ सकता है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बार बंगाल में मतदाताओं ने बदलाव के पक्ष में वोट दिया है। लंबे वक़्त से सत्ता में रही ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ एंटी-इनकंबेंसी फैक्टर देखने को मिल रहा है। वहीं भाजपा ने अपने संगठन और आक्रामक प्रचार के दम पर ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में मजबूत पकड़ बनाई है।TMC के लिए यह स्थिति बहुत ही चुनौती पूर्ण बन गई है। पार्टी के कई दिग्गज नेता अपनी सीटों पर पिछड़ते दिखाई दे रहे हैं, जिससे पार्टी का मनोबल गिर सकता है। हालांकि TMC नेताओं का कहना है कि अभी ये केवल रुझान हैं और अंतिम नतीजे आने तक तस्वीर बदल सकती है।

भाजपा खेमे में बेहद उत्साह का माहौल

दूसरी तरफ भाजपा BJP खेमे में बेहद उत्साह का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ता जश्न की तैयारियों में तेजी से गए हैं और नेताओं का कहना है कि यह “परिवर्तन” की जीत होगी। यदि आखिरी नतीजा भी इन्हीं रुझानों के अनुरूप आते हैं, तो यह ममता बनर्जी के लिए बड़ा राजनीतिक झटका होगा।गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की राजनीति में TMC का दबदबा लंबे वक़्त से रहा है, लेकिन इस बार के चुनाव परिणाम राज्य की सियासत की दिशा बदल सकते हैं। फिलहाल सभी की नजरें अंतिम नतीजों पर टिकी हैं, जो तय करेंगे कि बंगाल में अगली सरकार किसकी बनेगी।

 

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )