Pratapgarh News: रानीगंज में गुरु पूजा महोत्सव पर राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील सिंह साजन का भव्य स्वागत !

Pratapgarh News: रानीगंज में गुरु पूजा महोत्सव पर राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील सिंह साजन का भव्य स्वागत !

Pratapgarh News: जिला प्रतापगढ़  4अक्टूबर 2026 को  विधानसभा क्षेत्र 250 रानीगंज के गाज़ीबाग में गुरु पूजा महोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील सिंह साजन का पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान रानीगंज विधायक आरके वर्मा, जिला महासचिव कादिर जिलानी, जिला सचिव सफ़ात अहमद, जिला उपाध्यक्ष आशुतोष पांडे तथा पूर्व विधायक राजकुमार पाल ने राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील सिंह साजन का सम्मान किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। वक्ताओं ने संगठन की मजबूती और आपसी एकजुटता पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से मिलकर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन आपसी भाईचारे, संगठनात्मक एकजुटता और सामाजिक सहभागिता के संदेश के साथ संपन्न हुआ।

लोकेशन – गाज़ीबाग ( प्रतापगढ़ )
रिपोर्टर- सद्दाम अली

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )