
Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में महिला से मारपीट और नाबालिग बेटी को ले जाने के प्रयास का आरोप!
लोकेशन- प्रतापगढ़
रिपोर्टर- सद्दाम अली
Pratapgarh News: प्रतापगढ़ के के कंधई थाना क्षेत्र के पूरे पांडेय गांव से एक घटना सामने आ रही है। यहां एक महिला ने कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने, धमकी देने और उसकी नाबालिग बेटी को जबरन ले जाने का प्रयास करने का गंभीर आरोप लगाया है।
पीड़िता छोटका बनवासी पत्नी नन्हे निषाद ने पुलिस अधिकारियों को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 13 सितंबर की रात करीब 9 बजे रामसिंह उर्फ बड़कऊ के परिवार के कुछ लोग और अन्य अज्ञात व्यक्ति उसके घर पहुंचे। आरोप है कि सभी लोग उस पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने लगे।
पीड़िता के मुताबिक, विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से उसके साथ मारपीट की। इसी दौरान उसकी नाबालिग बेटी तमन्ना को कथित तौर पर अंधेरे में बाग की ओर ले जाने का प्रयास किया गया। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।

महिला का आरोप है कि घटना के बाद 14 सितंबर को कंधई थाने में प्रार्थना पत्र दिया गया, लेकिन इसके बावजूद उसका मेडिकल परीक्षण नहीं कराया गया और मुकदमा भी दर्ज नहीं किया गया।
अब पीड़िता ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से मामले में मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।
मामले में पुलिस की जांच और कार्रवाई के बाद ही आरोपों की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
