UP Board  की 10वी परीक्षा में सीतापुर की कशिश वर्मा बनी टॉपर

UP Board की 10वी परीक्षा में सीतापुर की कशिश वर्मा बनी टॉपर

Uttar Pradesh News: यूपी बोर्ड 10वीं एग्जाम में टाॅप करने वाली कशिश वर्माबाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज बिलौली बाजार सीतापुर की स्टूडेंट हैं. कशिश वर्मा ने 97.83 प्रतिशत नंबर हासिल कर पूरे प्रदेश में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है. कशिश की इस शानदार उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया है. कशिश की इस सफलता पर उनके विद्यालय में खुशी का माहौल है. शिक्षकों का कहना है कि कशिश शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रही हैं और उन्होंने हमेशा अनुशासन और मेहनत को अपनी प्राथमिकता बनाया।
यूपी बाेर्ड 10वीं में टॉप करने वाली कशिश वर्मा के पिता एक साधारण किसान हैं तो वहीं उनकी मां एक साधारण गृहणी हैं. साधारण परिवार से संबंधी रखने वाली कशिश ने यह साबित कर दिया कि सफलता संसाधनों की मोहताज नहीं होती. सीमित साधनों के बावजूद उन्होंने अपनी पढ़ाई में कभी कोई कमी नहीं आने दी. उनकी दिन-रात की मेहनत लगन और अपने लक्ष्य के प्रति अटूट समर्पण ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है. वहीं, कशिश की इस उपलब्धि से उनके परिवार के सदस्यों की आंखों में खुशी के आंसू हैं और हर कोई उनकी इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहा है।

यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है. इस साल 10वीं का कुल पास प्रतिशत 90.42% रहा है. इसमें से लड़कों का पास प्रतिशत 87.30% रहा है, जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 93.76% रहा है. इस तरह लड़कियां आगे रही हैं. लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से 6.46% बेहतर रहा है।

 

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )