Lakhimpur Kheri News: मुंडन समारोह जा रहे लोगों से भरी ट्रॉली पलटी,5 लोगों की मौत,15 घायल

Lakhimpur Kheri News: मुंडन समारोह जा रहे लोगों से भरी ट्रॉली पलटी,5 लोगों की मौत,15 घायल

Lakhimpur Kheri News : लखीमपुर खीरी से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में से 9 की हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगभग 50 लोग सवार थे। सभी लोग बहराइच जनपद के सुजौली थाना क्षेत्र स्थित कारीकोट मंदिर में एक मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। हादसे में मृतक और घायल सभी लोग शारदानगर थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।यह भीषण हादसा पढुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम ढखेरवा में बोझिया पंप और गढ़ बाबा के बीच हुआ। अचानक ट्रॉली के अनियंत्रित होकर पलटने से मौके पर चीख-पुकार मच गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी।पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजने और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई है। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )