Today Weather Update: भीषण गर्मी से राहत, दिल्ली में बारिश के आसार

Today Weather Update: भीषण गर्मी से राहत, दिल्ली में बारिश के आसार

Today Weather Update: उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर जारी है। इस बीच अब बेहद राहत की खबर सामने आई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों में अगले 48 घंटों के दौरान मौसम में बड़ा परिवर्तन होने वाला हैं। दिल्ली में आज मंगलवार से 28 अप्रैल से वर्षा की संभावना जताई गई है, जबकि 29 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

कई स्थानों पर 43°C के करीब पहुंचा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इससे पहले बीते सोमवार को राजधानी के कई जगहों में तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। सफदरजंग में 42.3°C, पालम और लोधी रोड में 42°C से अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया, जबकि रिज में पारा 43.8°C और आयानगर में 43.2°C तक पहुंच गया।

इन राज्यों में मजबूत चक्रवाती सिस्टम सक्रिय
मौसम वैज्ञानिकों की ताज़ा जानकारी के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के ऊपर एक मजबूत चक्रवाती सिस्टम सक्रिय हो गया है, जो धीरे-धीरे उत्तर-पूर्व दिशा की तरफ बढ़ रहा है। स्काईमेट के मौसम विशेषज्ञ महेश पलावत का कहना है कि इस सिस्टम का प्रभाव दिल्ली-NCR सहित आसपास के क्षेत्रों में 30 अप्रैल तक देखने को मिलेगा। इसके कारण तेज हवाओं के साथ तेज वर्षा होने की संभावना है, जिससे तापमान में अच्छी-खासी गिरावट आएगी।

पहाड़ी राज्यों में वर्षा-बर्फबारी का अलर्ट
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी मौसम करवट लेने जा रहा है। इन राज्यों में 28 अप्रैल को वर्षा, बर्फबारी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही साथ पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

पूर्वी और मध्य भारत में भी प्रभाव
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और ओडिशा में भी गरज-चमक के साथ वर्षा का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग का स्पष्ट कहना है कि उत्तर-पश्चिम भारत में 28 अप्रैल से 1 मई के बीच तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में लू और उमस का प्रभाव फिलहाल जारी रहेगा।

दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर में भी होगी वर्षा
दक्षिण भारत के राज्यों कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी 28 अप्रैल से 1 मई के बीच गरज-चमक के साथ वर्षा और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।

वहीं पूर्वोत्तर भारत के असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी मौसम सक्रिय रहेगा। इन राज्यों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ वर्षा हो सकती है, जबकि कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है।

कुल मिलाकर, देश के करीब 15 राज्यों में मौसम का मिजाज अब बदलने जा रहा है। ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की पूरी उम्मीद है, लेकिन तेज हवाओं और वर्षा के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )