Chandauli News : तेज रफ्तार का कहर, चंदौली हादसे में युवक की मौत, एक घायल

Chandauli News : तेज रफ्तार का कहर, चंदौली हादसे में युवक की मौत, एक घायल

Chandauli News : चंदौली जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक विशाल राजभर की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त विष्णु सोनकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद गांव और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, सकलडीहा थाना क्षेत्र के तेंदूईपुर गांव निवासी विशाल राजभर अपने मित्र विष्णु सोनकर के साथ सोमवार रात बाइक से मुगलसराय की ओर जा रहा था। दोनों एक निमंत्रण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से निकले थे। रास्ते में जब उनकी बाइक अलीनगर थाना क्षेत्र के कुचमन रेलवे स्टेशन के निकट पहुंची, तभी मोड़ पर अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और रेलवे के पोल से टकरा गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक तेज रफ्तार में थी और मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से वह सीधे रेल पटरी के किनारे पड़े पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी।

घायलों को आनन-फानन में एंबुलेंस की मदद से सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएससी) पहुंचाया गया। वहां मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद विशाल की हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने पर उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।वहीं, घायल विष्णु सोनकर का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और उसे निगरानी में रखा गया है।

विशाल की मौत की खबर जैसे ही उसके घर पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी मातम का माहौल है।इस संबंध में सकलडीहा थाना प्रभारी भूपेंद्र निषाद ने बताया कि घटना अलीनगर थाना क्षेत्र में है जबकि मृतक का गृह क्षेत्र मेरे क्षेत्र में है परिजनों की तहरीर पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )