Bihar News: गयाजी में अवैध मिनी गन फैक्ट्री, आरोपी अरेस्ट, बंदूक सहित देसी कट्टा जब्त, हथियार बनाने के औजार बरामद

Bihar News: गयाजी में अवैध मिनी गन फैक्ट्री, आरोपी अरेस्ट, बंदूक सहित देसी कट्टा जब्त, हथियार बनाने के औजार बरामद

संवाददाता -सुरेश निखर, स्थान- पटना
खबर- गयाजी (बिहार) 

Bihar News: गयाजी पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने वजीरगंज थाना क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से अवैध हथियार का निर्माण कर रहे एक मुख्य कारीगर को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।

पकड़ा गया आरोपी स्थानीय निवासी मनोज मिस्त्री है। पुलिस ने मौके से निर्मित, अर्धनिर्मित हथियार समेत हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों की एक लंबी सूची बरामद की है।

सिटी एसपी अभिनव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि एसटीएफ की ओर से वजीरगंज थाना क्षेत्र में अवैध मिनी गन फैक्ट्री के संचालन को लेकर गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद एसएसपी के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। इस टीम का नेतृत्व वजीरगंज एसडीपीओ ने किया, जिसमें वजीरगंज थानाध्यक्ष और एसटीएफ के जवान शामिल थे। टीम ने पूरी योजनाबद्ध तरीके से चिह्नित ठिकाने पर दबिश दी और मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश किया।

पुलिस ने देसी एकनाली बंदूक, 2 पीस,​मस्केट बंदूक: 1 पीस,​देसी कट्टा: 2 पीस,​अर्धनिर्मित देसी कट्टा: 1 पीस,​जिंदा कारतूस 10 पीस और हथियार बनाने के भारी मात्रा में कल-पुर्जे व औजार जब्त किए हैं।

​खरीदारों और नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस-
​सिटी एसपी ने आगे बताया कि गिरफ्तार आरोपी मनोज मिस्त्री लंबे समय से इस अवैध कारोबार में संलिप्त था। पुलिस उससे सघन पूछताछ कर रही है।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )