
Hike in LPG gas cylinder: चुनाव खत्म, महंगाई का झटका: 19kg LPG सिलेंडर 993 रुपये महंगा
Hike in LPG gas cylinder: देशभर में एलपीजी गैस सिलेंडर ( LPG Gas New Rate ) के दाम में बड़ी बढ़ोतरी ( LPG Gas Cylinder Price Hike ) हुई है। पश्चिम बंगाल, असम समेत कई राज्यों के चुनाव खत्म होते ही एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर (19kg) के दाम में इजाफा हुआ है। सरकारी तेल कंपनियों ने 1 मई 2026 से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 993 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है।
सरकारी तेल कंपनियों ने 1 मई 2026 से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 993 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। बंगाल समेत 5 राज्यों के चुनाव के नतीजे 4 मई को आएंगे। इससे पहले आम लोगों और खासकर कारोबारियों पर महंगाई का एक और झटका पड़ा है। 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी कर दी गई है, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और छोटे व्यवसायों की लागत पर सीधा असर पड़ेगा।
19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में ₹993 तक की बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली में एक कमर्शियल सिलेंडर की कीमत ₹3071.50 हो गई है, जो पहले के मुकाबले काफी ज्यादा है। इस बढ़ोतरी के बाद मार्केट का पूरा गुणा-गणित बिगड़ने की पूरी संभावना है। मंहगाई की मार झेल रहे लोगों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है।
