
T20 Mumbai League 2026: टी20 मुंबई लीग नीलामी में जबरदस्त होड़, कई खिलाड़ियों पर बरसे लाखों
T20 Mumbai League 2026: मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) ने शनिवार को टी20 मुंबई लीग सीजन-4 के लिए पुरुषों के वर्ग में खिलाड़ियों की नीलामी की, जिसमें आकाश पारकर, प्रसाद पवार, मुशीर खान और अर्जुन तेंदुलकर सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी रहे।सीजन 4 की नीलामी में फ्रेंचाइजी के बीच जबरदस्त होड़ देखने को मिली। ऑलराउंडर आकाश पारकर सबसे महंगे खिलाड़ी रहे, जिन्हें सोबो मुंबई फाल्कन्स ने 12 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा। आर्क्स अंधेरी ने विकेटकीपर-बल्लेबाज प्रसाद पवार को 11.50 लाख रुपए, ऑलराउंडर मुशीर खान को 11 लाख रुपए और अर्जुन तेंदुलकर के 10 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया।
इससे पहले, लीग ने ‘आइकन प्लेयर्स’ की लिस्ट जारी की थी, जो अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी की अगुवाई करेंगे। इस लिस्ट में भारतीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और मुंबई के दिग्गज शामिल हैं, जिनमें सूर्यकुमार यादव (ट्राइंफ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट), श्रेयस अय्यर (सोबो मुंबई फाल्कन्स), अजिंक्य रहाणे (नॉर्थ मुंबई पैंथर्स), शिवम दुबे (आर्क्स अंधेरी), यशस्वी जायसवाल (बांद्रा ब्लास्टर्स), शार्दुल ठाकुर (ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स), सरफराज खान (आकाश टाइगर्स एमडब्ल्यूएस) और तुषार देशपांडे (एमएससी मराठा रॉयल्स) शामिल हैं।
इस नीलामी में अर्जुन तेंदुलकर आकर्षण का मुख्य केंद्र बने रहे, जिन्हें आर्क्स अंधेरी ने 10 लाख रुपए में खरीदा। दूसरी ओर, युवा सनसनी आयुष म्हात्रे और सूर्यांश शेडगे को ट्राइंफ नाइट्स ने अपनी टीम के मुख्य आधार को बनाए रखने के लिए रिटेन किया।यह टूर्नामेंट जून में शुरू होगा। इसकी तारीखें और वेन्यू कुछ समय बाद घोषित किए जाएंगे। शनिवार को इससे पहले टी20 मुंबई विमेंस लीग का ऑक्शन हुआ, जिसमें 16 वर्षीय इरा जाधव ने सुर्खियां बटोरीं, जिन्हें आकाश टाइगर्स ने 10 लाख रुपए में अपने साथ शामिल किया है।
टी20 मुंबई लीग सीजन-4 की टीमें:
आकाश टाइगर्स एमडब्ल्यूएस: सरफराज खान (आइकन प्लेयर), शम्स मुलानी (रिटेन), जय बिस्ता (रिटेन), विनायक भोईर (9 लाख रुपए), आकाश आनंद (5 लाख रुपए), सौरभ सिंह (3.75 लाख रुपए), नमन पुष्पक (3.50 लाख रुपए), अजीत यादव (3.50 लाख रुपए), अक्षत जैन (3 लाख रुपए), शशांक अतार्डे (3 लाख रुपए), प्रिंस बदियानी (3 लाख रुपए), सक्षम पाराशर (3 लाख रुपए), अंकुर सिंह (2.50 लाख रुपए), सागर पाटिल (2.25 लाख रुपए), कृतिक हनागावडी (2 लाख रुपए), वरुण लावंडे (2 लाख रुपए), जय धात्रक (2 लाख रुपए), हर्ष राणे (2 लाख रुपए), एमडी जमशेद आलम (2 लाख रुपए), अर्णव ढोले (2 लाख रुपए)।
आर्क्स अंधेरी: शिवम दुबे (आइकॉन प्लेयर), प्रग्नेश कनपिल्लेवार (रिटेन), दीपक शेट्टी (रिटेन), प्रसाद पवार (11.50 लाख रुपए), मुशीर खान (11 लाख रुपए), अर्जुन तेंदुलकर (10 लाख रुपए), दिव्यांश स्कसेना (7 लाख रुपए), गौरव जथर (5 लाख रुपए), हृषिकेश गोरे (3.25 लाख रुपए), हिमांशु सिंह (3 लाख रुपए), कार्तिक शाजी कुमार (3 लाख रुपए), सिद्दिद तिवारी (3 लाख रुपए), आयुष जेठवा (3 लाख रुपए), कियान पारेख (2 लाख रुपए), आशुतोष घागरे (2 लाख रुपए), अजय मिश्रा (2 लाख रुपए), प्रसून सिंह (2 लाख रुपए), मोइन अहमद (2 लाख रुपए), ऋषि शाह (2 लाख रुपए)।
