Barabanki News: ऑटो पार्ट्स दुकान में भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं, धुआं 2 किमी दूर तक दिखा

Barabanki News: ऑटो पार्ट्स दुकान में भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं, धुआं 2 किमी दूर तक दिखा

जिला- बाराबंकी
संवाददाता-  मनोज कुमार

Barabanki News: बाराबंकी के नगर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे दुर्गा ऑटो पार्ट्स की दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि इसका घना धुआं करीब 2 किलोमीटर दूर से भी देखा जा सकता था। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

दुकान में दोपहिया वाहनों के बड़ी संख्या में स्पेयर पार्ट्स रखे होने के कारण आग तेजी से फैल गई। इससे आग पर काबू पाना चुनौतीपूर्ण हो गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, आग के वास्तविक कारण का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल पाएगा।

आग लगने के कारण आस-पास के क्षेत्र में भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को नियंत्रित किया और लोगों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )