Lucknow News: लखनऊ गोमतीनगर स्टेशन पर 15114 ट्रेन से बरामद हुआ युवती का शव, जांच में जुटी GRP

Lucknow News: लखनऊ गोमतीनगर स्टेशन पर 15114 ट्रेन से बरामद हुआ युवती का शव, जांच में जुटी GRP

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया। जब एक बक्से में युवती की सिर कटी लाश बरामद की गयी। हत्यारों ने युवती की हत्या कर धड़ को बक्से में बोरे में ढंक कर ट्रेन में छोड़ दिया था। हाथ और पैर को एक बैग में रखा गया था। जीआरपी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सभी स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिर इस बक्से को किन लोगों ने और कौन से स्टेशन पर ट्रेन में डाला था। युवती की उम्र 30 से 35 साल के बीच बतायी जा रही है। उसके शरीर पर सलवार-सूट था।

मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 15114 छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस रविवार रात गोमतीनगर स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन से जब सभी यात्री उतर गये तो कर्मचारी ट्रेन की सफाई के लिए पहुंचे। जहां स्लीपर कोच एस-1 में सीट के नीचे एक लोहे का बक्सा और बैग लावारिस हालत में मिला। बक्से को देख ऐसा लगा जैसे किसी ने जबरदस्ती उसे सीट के नीचे ठूंस दिया हो। बक्से के एक कोने पर खून लगा हुआ था। जिससे सफाई कर्मचारियों को आषंका हुई। तब सफाई कर्मचारियों ने तुरंत स्टेशन प्रशासन को इस बारे में बताया।

स्टेशन प्रशासन की टीम तुरंत बोगी में पहुंची। मामला संदिग्ध देख जीआरपी और आरपीएफ की टीम को बुलाया गया। जब बक्से को खोला गया तो वहां मौजूद लोग दंग रह गये। बक्से को खोलने पर उसमें एक युवती की सिर कटी लाश बरामद की गयी। युवती के शव पर धारदार हथियार के भी निशान मिले। पूरा बक्सा खूना से लथपथ था। वहीं बक्से में पड़े बैग से युवती के कटे हुए हाथ और पैर समेत कुछ अन्य चीजें मिली। युवती की पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जीआरपी पुलिस के मुताबिक युवती की गला रेतकर हत्या की गयी है। गले पर धारदार हथियार के गहरे जख्म के निशान मिले है। कंधे और हाथ पर भी जख्म मिले है। जिससे यह लग रहा है युवती ने काफी संघर्ष किया होगा। जीआरपी के अनुसार शव दो-तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। जीआरपी ने मामले की जांच के लिए तीन टीमें गठित की है। सभी स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेल खंगाले जा रहे हैं।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )