Sonbhadra News: सोनभद्र में दर्दनाक हादसा,शादी के कुछ दिन बाद युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

Sonbhadra News: सोनभद्र में दर्दनाक हादसा,शादी के कुछ दिन बाद युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

Sonbhadra News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद के दुद्धी कोतवाली के विंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरुखाड़ गांव में सोमवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। शादी के महज कुछ दिन बाद एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

मिली जानकारी के मुरताबिक, जोरुखाड़ निवासी 23 वर्षीय चंद्रमणि यादव उर्फ पारस सोमवार रात घर से पास की दुकान पर सामान लेने निकला था। सामान लेकर वह वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान दुद्धी-विंढमगंज मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भयावह थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन ग्रामीणों की सूचना पर सक्रिय हुई विंढमगंज पुलिस और ग्राम प्रधान की तत्परता से वाहन को पकड़ लिया गया। हालांकि चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने कुछ देर के लिए रीवा-रांची मार्ग जाम कर दिया। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक नंदकिशोर यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया गया।

बताया जा रहा है कि चंद्रमणि अपने पिता का बड़ा बेटा था। उसकी शादी इसी महीने 12 मई को झारखंड के धुरकी थाना क्षेत्र के कदवाग गांव में हुई थी। शादी की खुशियां अभी घर से गई भी नहीं थीं कि इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। वहीं पति की मौत की खबर सुनते ही नवविवाहिता बदहवास हो गई। वहीं मां का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे हैं, लेकिन हर आंख नम दिखाई दे रही है।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )