Kaushambi News: कौशांबी में पति-पत्नी का विवाद बना जानलेवा, पत्नी की गला दबाकर हत्या का आरोप

Kaushambi News: कौशांबी में पति-पत्नी का विवाद बना जानलेवा, पत्नी की गला दबाकर हत्या का आरोप

Kaushambi News: महेवाघाट थाना क्षेत्र के घोघपुर गांव में पति-पत्नी के विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। आरोप है कि पति ने रात में पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आरोपी की तलाश में तीन टीमें लगाई गई हैं।

पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह करीब सात बजे घोघपुर ग्राम प्रधान ने थाना महेवाघाट को सूचना दी कि गांव निवासी शिव भोला निषाद ने अपनी पत्नी माया देवी (45) की हत्या कर दी है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलित किए तथा शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

जांच के दौरान परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ में सामने आया कि मृतका का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि रात में विवाद बढ़ने पर पति ने माया देवी का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी मौके का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। परिजनों की तहरीर के आधार पर महेवाघाट थाने में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में शोक और दहशत का माहौल है।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )