Jalaun News: “बारिश से पहले नहीं जागा नगर पालिका प्रशासन, वार्ड नंबर 19 में नाला बना मुसीबत!”

Jalaun News: “बारिश से पहले नहीं जागा नगर पालिका प्रशासन, वार्ड नंबर 19 में नाला बना मुसीबत!”

Jalaun News: बारिश की दस्तक से पहले उरई नगर के वार्ड नंबर 19 में नगर पालिका की लापरवाही पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पूर्व सभासद रफीक खान के घर के सामने स्थित नाले में केवल ऊपर-ऊपर से मलबा हटाया जा रहा है, जबकि नाले की पूरी तरह सफाई नहीं की गई।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि नाले से उठ रही तेज बदबू ने जीना मुश्किल कर दिया है। बारिश शुरू होते ही गंदगी और जलभराव के साथ मच्छरों का प्रकोप बढ़ने तथा बीमारियां फैलने की आशंका भी जताई जा रही है।

लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। उन्होंने वार्ड की वर्तमान सभासद नवजीत कौर और नगर पालिका प्रशासन से तत्काल नाले की संपूर्ण सफाई कराने की मांग की है।

 

अब सवाल यह है— क्या बारिश से पहले वार्ड नंबर 19 के नाले की पूरी सफाई होगी, या फिर लोग बदबू, गंदगी और मच्छरों के बीच रहने को मजबूर रहेंगे?

नगर पालिका परिषद की कार्यशैली पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

रिपोर्टर- रेहान रजा 

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )