Firozabad News: शिकोहाबाद में तेज रफ्तार गैस टैंकर का कहर, चारपाई पर सो रहे परिवार पर चढ़ा; पिता-पुत्र की मौत

Firozabad News: शिकोहाबाद में तेज रफ्तार गैस टैंकर का कहर, चारपाई पर सो रहे परिवार पर चढ़ा; पिता-पुत्र की मौत

Firozabad News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। मैनपुरी रोड स्थित मोहम्मदपुर गांव में घर के बाहर चारपाई पर सो रहे एक परिवार को तेज रफ्तार गैस टैंकर ने कुचल दिया। इस हादसे में पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई।

घर के बाहर सो रहा था परिवार

जानकारी के अनुसार, मोहम्मदपुर गांव निवासी कासिम अली अपने बेटे तौसीफ और बेटी सिफा (सहरीन) के साथ घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित गैस टैंकर सड़क से उतरकर सीधे चारपाई पर चढ़ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कासिम अली और तौसीफ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि सिफा गंभीर रूप से घायल हो गई।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही शिकोहाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल सिफा को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

ग्रामीणों ने लगाया जाम

घटना से नाराज ग्रामीणों ने शिकोहाबाद-मैनपुरी रोड पर जाम लगाकर प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर स्थिति को शांत कराया। काफी मशक्कत के बाद यातायात को सामान्य कराया जा सका।

हादसे की जांच शुरू

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गैस टैंकर के अनियंत्रित होने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )