
Barabanki News: जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन लोग घायल एक की मौत एक गंभीर
Barabanki News: जिला बाराबंकी के कोतवाली हैदरगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत पूरे मेहरबान मजरे बरावा गांव में लंबे समय से चले आ रहे जमीनी विवाद ने बुधवार को जमीनी विवाद और मेड काटने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले, जिसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी भगवानदीन और पुत्तू पक्ष के बीच काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि यह मामला पहले भी पुलिस तक पहुंच चुका था, लेकिन विवाद का स्थायी समाधान नहीं हो सका। इसी रंजिश के चलते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते गाली-गलौज और फिर खूनी संघर्ष में बदल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में भगवानदीन पुत्र हीरालाल (60 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन चोटें अधिक होने के कारण उनकी मौत हो गई।
घटना में भगवानदीन पक्ष से रामावती (55 वर्ष) पत्नी भगवानदीन, सुरेश (17 वर्ष) पुत्र भगवानदीन, महेश पुत्र भगवानदीन, राजेंद्र (40 वर्ष) पुत्र भगवानदीन, योगेंद्र (30 वर्ष) पुत्र भगवानदीन, चांदनी (14 वर्ष) पुत्री राजेंद्र प्रसाद तथा शांति (21 वर्ष) पुत्री राजेश घायल हुईं। घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया
वहीं दूसरे पक्ष से पुतू(60 वर्ष) पुत्र खुशीराम, छोटे उर्फ चौकीदार पुत्र खुशीराम, रामसेवक पुत्र रामदत्त, भवानी पुत्र पुतू रामदयाल पुत्र रामदत्त, मिथिलेश पुत्री रामदत्त तथा संगीता पत्नी रामदयाल के घायल होने की सूचना है जिनका सीएचसी हैदरगढ़ में चल रहा है
घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली हैदरगढ़ पुलिस और सीओ समीर सिंह मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।
गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया वंही मामला गम्भीर और हंगामे के होने के आसार को देखते हुए असन्दरा,कोठी,सुबेहा सहित थानों का पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गई। काफी देर के पश्चात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ पर एडीशनल एसपी रितेश कुमार भी पहुंचे सी ओ समीर से लिया घटना का जायजा और बोले घटना स्थल पर पहुंच कर तहकीकात कर खुलासा किया जायेगा।
संवाददाता -मनोज कुमार, जिला- बाराबंकी
