
Azamgarh News: रौनापार थाना क्षेत्र में महिला की मौत, पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी
Azamgarh News: 1 मई आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र स्थित हैदराबाद बाजार में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पता चला कि शुक्रवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान बंदना यादव के रूप में हुई है, जो महराजगंज थाना क्षेत्र के नौबरार देवारा जदीद कीता प्रथम गांव निवासी रामलवट यादव की पुत्री थी।करीब आठ वर्ष पूर्व उसकी शादी मूल रूप से बंगाल के रहने वाले तन्मय विश्वास से हुई थी। तन्मय हैदराबाद बाजार में एक डिस्पेंसरी चलाता है और पत्नी व लगभग छह वर्षीय बेटी के साथ वहीं रह रहा था। शुक्रवार सुबह बंदना का शव घर के पास मिलने की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए। मृतका के भाई अजय यादव ने आरोप लगाया है कि तन्मय विश्वास अक्सर उसकी बहन के साथ विवाद करता था और मारपीट करता था। उनका आरोप है कि इसी विवाद के चलते उसकी हत्या की गई है।
ग्रामीणों के अनुसार भी पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते थे और गुरुवार रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। रौनापार थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। वास्तविक तथ्य आने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। सिवान में नीम के पेड़ के सहारे लटका मिला युवक का शव, परिजनों में मचा हड़कंप जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान श्रवण कुमार उर्फ लुला (25) पुत्र रामनाथ, निवासी देऊरपुर सराय के रूप में हुई है।
युवक का शव घर से करीब 100 मीटर दक्षिण सिवान स्थित खेत में एक नीम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला। सुबह ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी तो हड़कंप मच गया और तुरंत परिजनों व पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष जयप्रकाश ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
