
Barabanki News: नोकिया स्मार्टफोन परियोजना के अंतर्गत बंकी में क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित
संवाददाता – मनोज कुमार, जनपद -बाराबंकी
Barabanki News: ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल साक्षरता और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऋचा संस्था (REACHA) द्वारा नोकिया स्मार्टफोन परियोजना के अंतर्गत आज दिनांक: 10.07.2026 को बंकी ब्लॉक सभागार, बाराबंकी में एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला के मुख्य उद्देश्य
परियोजना की प्रगति से संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को अवगत कराना।
डिजिटल केंद्रों के प्रभावी संचालन पर चर्चा करना।
पंचायत एवं समुदाय को परियोजना से होने वाले लाभों की जानकारी साझा करना।
उपस्थित गणमान्य अधिकारी एवं प्रतिभागी
कार्यक्रम में सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी ISB, जिला कार्यक्रम प्रबंधक NRLM, जिला कृषि अधिकारी, बी.डी.ओ. बंकी, निंदूरा-मसौली-हरख के ADO एवं सचिव, पंचायत राज विभाग के अधिकारी, ग्राम प्रधानगण, सेंटर मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य, केंद्र संचालक, परियोजना लाभार्थी एवं ऋचा संस्था की टीम उपस्थित रही। ऋचा संस्था के मुख्य कार्यालय से श्री मुदित जी ने भी प्रतिभाग किया।
कार्यशाला की मुख्य बातें
अधिकारियों ने परियोजना के विभिन्न पहलुओं पर विचार रखते हुए ऋचा संस्था द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में किए जा रहे डिजिटल सशक्तिकरण एवं आजीविका संवर्धन के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने परियोजना के सफल क्रियान्वयन के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस दौरान ग्राम प्रधानों ने अपने सुझाव रखे। परियोजना से लाभान्वित लाभार्थियों ने मंच पर अपनी सफलता की कहानियां साझा कीं, जिन्हें सुनकर उपस्थित लोग प्रेरित हुए।

खराब मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में समुदाय के सदस्यों एवं लाभार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया, जो परियोजना के प्रति ग्रामीणों के विश्वास को दर्शाता है।
संकल्प:
कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं केंद्र संचालकों ने मिलकर नोकिया स्मार्टफोन परियोजना को गांव-गांव तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
– ऋचा संस्था (REACHA)
नोकिया स्मार्टफोन परियोजना, बाराबंकी
