Sitapur News: महमूदाबाद में 15 दिवसीय नाट्य कार्यशाला का समापन, कलाकारों ने मंचन से बिखेरा रंग

Sitapur News: महमूदाबाद में 15 दिवसीय नाट्य कार्यशाला का समापन, कलाकारों ने मंचन से बिखेरा रंग

लोकेशन -महमूदाबाद ,सीतापुर

रिपोर्टर -उत्तम कुमार गुप्ता

Sitapur News: प्रदेश की लोक कला, जनजातीय कला और पारंपरिक शिल्प को संरक्षित करने के साथ चित्रकला, मूर्तिकला, ग्राफिक्स, मृदा कला और फोटोग्राफी जैसी ललित कलाओं को बढ़ावा देते हुये राज्य स्तरीय प्रदर्शनी, प्रतियोगिता और कार्यशाला आयोजित कर प्रतिभाशाली कलाकारों को मंच देने का काम राज्य ललित कला अकादमी लगातार कर रहा है।

उक्त बातें उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के सहयोग से संस्था भारतोदय द्वारा सीता इंटर कॉलेज, महमूदाबाद में आयोजित 15 दिवसीय नाट्य कार्यशाला के समापन अवसर पर राज्य ललित कला अकादमी के उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र मिश्र ने कहा कि संस्था का प्रमुख उद्देश्य स्कूल-कॉलेजों में कला तथा रंगमंच के प्रति रुचि विकसित करना, बच्चों में सृजनात्मकता, आत्मविश्वास को बढ़ावा देना व प्रदेश की कला संस्कृति को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना है।

समापन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि व विद्यालय के प्रबंधक आरके वाजपेयी विरल द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अतिथियों का स्वागत व संचालन डिप्टी मैनेजर वागीश दिनकर ने किया। 15 दिवसीय नाट्य कला प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को रंगमंच की मूलभूत एवं व्यावहारिक बारीकियों, अभिनय, संवाद-अभिनय, शारीरिक अभिव्यक्ति, वाचन, मंच अनुशासन तथा प्रस्तुति कौशल का गहन प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यशाला का उद्देश्य बच्चों में सृजनात्मकता, आत्मविश्वास तथा रंगमंच के प्रति रुचि विकसित करना रहा। समापन अवसर पर युवा रंगकर्मी व नाटक प्रशिक्षिका जूही कुमारी के निर्देशन में प्रतिभागियों ने प्रसिद्ध रंगकर्मी चन्द्रभाष सिंह द्वारा लिखित नाटक ‘मैं कृष्ण हूँ‘ का प्रभावशाली मंचन प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

15 दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान अनन्या यादव, अलतमा, नविका मिश्रा, काव्या गुप्ता, अभिषेक दत्त, दिपांशी वर्मा, अनुज्ञा गुप्ता, परी गुप्ता, शाम्भवी वाजपेयी, इशिका गुप्ता, महक, आदित्य प्रजापति, अंजली निगम, अदिति शुक्ला, ललितेश यादव, उज्जवल वर्मा, सौरभ कुमार, सौम्या श्रीवास्तव, अभिनव अवस्थी, प्रतिमा साहनी, दिव्या गुप्ता, अमृता मौर्या, आयुषी यादव, मानवी वर्मा, तमन्ना, अंजली यादव, पलक वर्मा, अंजली शुक्ला, महिमा वाल्मीकि, आरोही वाल्मीकि, वाक्षा पटेल, आकांक्षा वर्मा सहित 32 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सभी प्रशिक्षुकों को उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से प्रमाणपत्र भी प्रदान किये गये।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )