UP News: मिर्जापुर के थाना जिगना पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, ₹1.37 लाख बरामद

UP News: मिर्जापुर के थाना जिगना पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, ₹1.37 लाख बरामद

रिपोर्ट- शीतला प्रसाद बिंद

UP News: मिर्जापुर। जनपद मिर्जापुर के थाना जिगना पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले का सफल खुलासा करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹1,37,000 (एक लाख सैंतीस हजार रुपये) भी बरामद किए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र प्रताप सिंह, निवासी लीलापुर, थाना करंडा, जनपद गाजीपुर ने थाना जिगना में लिखित तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ व्यक्तियों ने उन्हें यह झांसा दिया कि जमीन की खुदाई के दौरान सोने की गुल्ली (सोने का टुकड़ा) मिली है। अभियुक्तों ने उसे असली सोना बताकर बेचने का लालच दिया और धोखाधड़ी कर उनसे धनराशि ठग ली।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने तत्काल थाना जिगना पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना जिगना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से ₹1,37,000 (एक लाख सैंतीस हजार रुपये) बरामद किए हैं। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद तीनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

मिर्जापुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के लालच या झांसे में आकर सोना, चांदी अथवा अन्य कीमती वस्तुओं की खरीद-फरोख्त न करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )