
Barabanki News: माती के देवकहा में पंपिंग सेट चोरी, नूरपुर से इंजन बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार
संवाददाता- मनोज कुमार, जिला -बाराबंकी
Barabanki News: बाराबंकी के माती थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गदिया देवकहा गांव में मंगलवार की बीती रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा पंपिंग सेट चोरी की घटना सामने आई।
लवकुश कुमार निवासी देवकहा ने बताया कि उन्होंने धान की रोपाई के लिए खेत में पंपिंग सेट बांधकर घर चले गए थे। रात में मौका पाकर अज्ञात चोरों ने पंपिंग सेट खोलकर ठेले पर रख लिया और उसे इसी ग्राम पंचायत के दूसरे गांव नूरपुर ले गए।

जब सुबह लवकुश कुमार को इंजन चोरी होने का पता चला तो उन्होंने आसपास के लोगों को सूचना दी और खोजबीन शुरू की। इसी दौरान 2 संदिग्ध चोरों को पकड़ लिया गया और उन्हें बिजली के खंभे में बांध दिया गया। सूचना पर थाना माती पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों चोरों को कब्जे में लेकर थाने ले गई।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि चोरी गांव के सरगना लालू पुत्र चंद्रिका प्रसाद के संरक्षण में की गई। पुलिस ने मौके से एचएफ डीलक्स बाइक UP 41AM 8846 भी बरामद की है और चोरी किया गया इंजन नूरपुर गांव से बरामद कर लिया गया है। जबकि लल्लू मौके से फरार हो गया है।
लवकुश कुमार ने बताया कि आज बुधवार को धान की रोपाई होनी थी,जिसकी पूरी तैयारी कर रखी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
