Barabanki News: बाराबंकी पुलिस की बड़ी सफलता,अंतरजनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

Barabanki News: बाराबंकी पुलिस की बड़ी सफलता,अंतरजनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

संवाददाता-  मनोज कुमार
जिला-  बाराबंकी 

Barabanki News: बाराबंकी पुलिस को चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में बड़ी सफलता मिली है। थाना जैदपुर पुलिस ने अंतरजनपदीय चोर गिरोह के चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राहुल उर्फ बिरजू रावत, रोहित उर्फ करिया उर्फ नान्हू, अवनीश वर्मा उर्फ लकी और अभिषेक यादव के रूप में हुई है। सभी आरोपी बाराबंकी जिले के मसौली थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से तीन नकली दो हजार रुपये के धातु से बने नोट, सात मोबाइल फोन, चोरी में इस्तेमाल होने वाले सब्बल, जैक, आरी, एक बैटरी, चार लीटर पिपरमिंट तेल, अवैध तमंचा और कारतूस, सात हजार सात सौ तिहत्तर रुपये नकद, चोरी के कपड़े तथा घटना में प्रयुक्त स्कोडा फैबिया कार बरामद की गई है।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे कार से विभिन्न क्षेत्रों की रेकी करते थे और रात में दुकानों के शटर व ताले काटकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। चोरी का सामान बेचकर रकम आपस में बराबर बांट लेते थे।

जांच में सामने आया कि इस गिरोह का संबंध थाना जैदपुर, कोठी, सफदरगंज तथा अयोध्या जनपद के पटरंगा थाना क्षेत्र में दर्ज कई चोरी के मुकदमों से है। पुलिस ने बरामद सामान को संबंधित मामलों से जोड़ते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )