Salman Khan Maatrubhumi Movie: टाइटल बदलने और रीशूट के बाद ‘मातृभूमि’ का नया पोस्टर रिलीज, फिर चर्चा में फिल्म

Salman Khan Maatrubhumi Movie: टाइटल बदलने और रीशूट के बाद ‘मातृभूमि’ का नया पोस्टर रिलीज, फिर चर्चा में फिल्म

Salman Khan Maatrubhumi Movie: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों बैक टू बैक कई सारे प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। लेकिन सलमान खान यदि किसी वजह से सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। तो वह है उनकी फिल्म बैटल ऑफ गलवान जिसका टीजर जबसे जारी किया गया था। उस समय से फिल्म लगातार दर्शकों के बीच सुर्खियों का विषय बनी रही।

फिल्म के टीजर पर चीन द्वारा आपत्ति जाहिर की गई। जिसके बाद फिल्म के मेकर्स ने फिल्म के टाइटल में बदलाव कर दिया और फिल्म का टाइटल मातृभूमि रख दिया। यही नहीं फिल्म की रिलीज डेट में भी बदलाव कर दिया गया था। और फिल्म की शूटिंग दुबारा करनी पड़ी थी क्योंकि आदेश दिए गए कि फिल्म में चीन जहाँ पर आए उसे हटाया जाए और फिल्म में वास्तविक कहानी के साथ ही साथ कुछ काल्पनिक कहानी जोड़ी जाए। इसके साथ ही आज मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्ट रिलीज किया है।

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि का नया पोस्टर जारी (Salman Khan Movie Maatrubhumi New Poster)-

सलमान खान इन दिनों वामसी की फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके साथ ही उनके फैंस जानना चाहते हैं कि सलमान खान की फिल्म मातृभूमि कब रिलीज होगी। क्योंकि फिल्म पहले सिनेमाघरों में 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन फिल्म में बदलाव की वजह से फिल्म की रिलीज डेट को अनिश्चित काल के लिए टाल दिया गया था। इसके साथ ही कुछ दिन पहले बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सलमान खान की फिल्म मातृभूमि इस साल नहीं रिलीज होगी। फिल्म अगले साल तक रिलीज हो सकती है। क्योंकि इस साल हर एक त्यौहार पर बैक टू बैक कई सारे मशहूर एक्टर की फिल्में रिलीज होने वाली है।

15 अगस्त के अवसर पर सनी देओल और इमरान हाशमी की फिल्म रिलीज होगी। इसके अलावा दशहरा के अवसर पर राजकुमार राव की फिल्म रिलीज होगी। और दिवाली के अवसर पर रणवीर कपूर की रामायण पार्ट 1 और क्रिसमस के अवसर पर शाहरूख खान की किंग रिलीज होगी। जिसकी वजह से फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने का सुझाव दिया गया है।

लेकिन आज मातृभूमिक के मेकर्स ने फिल्म का एक नया पोस्टर जारी किया है। जिसमें सलमान खान के साथ चित्रांगदा भी नजर आ रही हैं। कैप्शन में लिखा- A Soldier’s Promise, A Family’s Strength, A Nation’s Pride जैसा कि आप इस पोस्टर में देख सकते हैं।

https://x.com/i/status/2079076195103310291

इसके साथ ही पोस्टर के कॉनर पर 2026 लिखा हुआ है। जिससे क्लियर होता है कि फिल्म 2026 में रिलीज होगी। इससे पहले ही फिल्म के मेकर्स ने सेंसर बोर्ड वाली न्यूज पर प्रतिक्रिया दी थी कि अभी फिल्म सेंसर बोर्ड के पास भेजी ही नहीं गई है। ये सारी खबरें सिर्फ एक अफवाह है। इसलिए जबतक ऑफिशियल अनॉउंसमेंट का ना किया जाए। तबतक इन खबरों पर भरोसा नहीं करे।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )