Chandauli News: 5 साल से हैंडपंप का इंतजार, पेयजल संकट से जूझ रहे रोहड़ा गांव के ग्रामीण

Chandauli News: 5 साल से हैंडपंप का इंतजार, पेयजल संकट से जूझ रहे रोहड़ा गांव के ग्रामीण

लोकेशन- चंदौली
रिपोर्टर- मधु कुमारी

Chandauli News: जनपद चंदौली के विकासखंड नियमताबाद अंतर्गत ग्राम सभा रोहडा में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले लगभग पांच वर्षों से गांव में एक हैंडपंप की मांग की जा रही है, लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हो सका। हैंडपंप लगवाने के लिए ग्रामीण लगातार तहसील और ब्लॉक कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, फिर भी उन्हें स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान और सचिव की मिलीभगत से हैंडपंप का पूरा सामान उखाड़कर रख लिया गया, जिससे सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ और गांव के लोग पेयजल संकट झेलने को मजबूर हैं। इस मामले को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि शिकायत करने पर सेक्रेटरी द्वारा फर्जी रिपोर्ट भी लगाया जाता है

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा गांव में शीघ्र नया हैंडपंप स्थापित कर पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )