Kushinagar News: कुशीनगर में यातायात पुलिसकर्मियों को दिया गया फर्स्ट-एड प्रशिक्षण !

Kushinagar News: कुशीनगर में यातायात पुलिसकर्मियों को दिया गया फर्स्ट-एड प्रशिक्षण !

Kushinagar News:  कुशीनगर में  उपमहानिरीक्षक यातायात एवं सड़क सुरक्षा, उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा 4 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के क्रम में कुशीनगर में यातायात पुलिसकर्मियों को प्राथमिक उपचार (फर्स्ट-एड) का प्रशिक्षण दिया गया।

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी यातायात के निकट पर्यवेक्षण में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में निरीक्षक यातायात की मौजूदगी रही। कार्यक्रम में जनपद कुशीनगर क्रिटिकल कॉरिडोर (सीसी) टीम के प्रभारी एवं सदस्य तथा यातायात में नियुक्त टीएसआई शामिल हुए।

यातायात निदेशालय द्वारा नामित SACTEM Foundation की टीम ने पुलिसकर्मियों को सड़क दुर्घटनाओं अथवा आपात स्थिति में घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।

प्रशिक्षण के दौरान दुर्घटना के बाद घायल व्यक्ति की स्थिति का प्राथमिक आकलन, तत्काल सहायता उपलब्ध कराने तथा गंभीर स्थिति में आवश्यक सावधानियां बरतने जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य सड़क हादसों के दौरान पुलिसकर्मियों को त्वरित और प्रभावी प्राथमिक सहायता के लिए सक्षम बनाना रहा।

अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा के साथ-साथ दुर्घटना के बाद घायल व्यक्ति को समय पर प्राथमिक उपचार मिलना भी बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे प्रशिक्षण से यातायात पुलिसकर्मियों की आपात स्थिति से निपटने की क्षमता और मजबूत होगी।

जिला- कुशीनगर
संवाददाता- मोहन वर्मा

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )