Amarnath Yatra Bus Accident: गांदरबल में अमरनाथ यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 39 श्रद्धालु घायल
Amarnath Yatra Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के हरिगनीवान में एक बस अमरनाथ तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही बस सड़क से स्लिप हो गई। इससे बस खाीई में गिर गई। पर्यटकों की एक बस सड़क से फिसल गई। हादसे के बाद सीआरपीएफ, आईटीबीपी और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे, सभी घायल यात्रियों को बचाया और इलाज के लिए उन्हें कंगन अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि बस में 50 तीर्थयात्री सवार थे जिसमे से 39 तीर्थयात्री घायल हो गए हैं।
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मामले में संज्ञान लेते हुए कहा कि मैंने गांदरबल के डिप्टी कमिश्नर और स्वास्थ्य अधिकारियों से बात की और आज सुबह गांदरबल के गनीवान में हुए दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे में घायल अमरनाथ यात्रा के तीर्थयात्रियों की सेहत के बारे में जानकारी ली। कहा कि बाबा बर्फानी के दर्शन के बाद लौट रहे 39 तीर्थयात्री घायल हो गए हैं और अभी SKIMS में उनका इलाज चल रहा है। मैंने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे हर जरूरी मदद और बेहतरीन मेडिकल देखभाल सुनिश्चित करें।
बस में 39 तीर्थयात्री सवार थे। हादसे में ज्यादातर यात्री घायल हुए हैं। पुलिस और सुरक्षा बलों ने सभी को हॉस्पिटल पहुंचा दिया है। राहत की बात है कि अभी तक किसी यात्री के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। हालांकि अभी तक हादसे की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
