Azamgarh News: आजमगढ़ में तेज रफ्तार थार का कहर, बाइक सवार की मौत से मचा हड़कंप

Azamgarh News: आजमगढ़ में तेज रफ्तार थार का कहर, बाइक सवार की मौत से मचा हड़कंप

Azamgarh News: जनपद के निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहां बाजार में बिना नंबर प्लेट की थार ने एक मोटरसाइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे युवक घायल हो गया हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फरिहां निवासी शमशाद उर्फ गुड्डू (50) पुत्र फरियाद तथा मनीष कुमार (18) पुत्र हरिश्चंद्र निवासी फरिहां मोटरसाइकिल से जा रहे थे।इसी दौरान तेज रफ्तार थार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं इस घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल दोनों घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने शमशाद उर्फ गुड्डू की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

वहीं घायल मनीष कुमार का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि शमशाद उर्फ गुड्डू के तीन पुत्र हैं।करीब छह वर्ष पहले उनकी पत्नी की भी मृत्यु हो चुकी थी। पत्नी के निधन के बाद से उनके बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी क्षेत्र के समाजसेवी एवं यश पब्लिक स्कूल के संचालक विजय यादव द्वारा निभाई जा रही थी। वहीं घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा फरार थार चालक की तलाश में पुलिस जुट गई है।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )