Barabanki News: किसान द्वारा बनाए गए बांध से कटी नहर की पटरी, बंकी क्षेत्र में जलभराव का खतरा

Barabanki News: किसान द्वारा बनाए गए बांध से कटी नहर की पटरी, बंकी क्षेत्र में जलभराव का खतरा

जनपद- बाराबंकी
संवाददाता- मनोज कुमा

Barabanki News: बाराबंकी के तहसील नवाबगंज के ब्लॉक बंकी अंतर्गत गदिया रजबहा में एक किसान द्वारा अवैध रूप से बनाए गए बांध के कारण नहर की पटरी कटने लगी है। इससे आसपास के खेतों और डिग्री कॉलेज में जलभराव की आशंका बढ़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार झंझरा पुलिया के पास एक अज्ञात किसान ने धान की रोपाई के लिए आ रहे नहर के पानी को रोकने के लिए बांध बना दिया। बांध के कारण पानी का दबाव बढ़ने से नहर की पटरी कट रही है। किसी भी समय नहर का पानी खेतों में भर सकता है।

सूत्रों ने बताया कि मामले की शिकायत संबंधित विभाग को जानकारी जा चुकी है,लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। जिन खेतों में पानी की आवश्यकता नहीं है,वहां जलभराव होने से फसल को भारी नुकसान होने का डर है। पास में स्थित डिग्री कॉलेज और आसपास के क्षेत्र में भी पानी भरने की संभावना जताई जा रही है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से तुरंत बांध हटवाकर नहर की मरम्मत कराने और दोषी किसान पर कार्रवाई की मांग की है।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )