Barabanki News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से 254 जोड़ों को मिली नई जिंदगी की शुरुआत

Barabanki News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से 254 जोड़ों को मिली नई जिंदगी की शुरुआत

संवाददाता -मनोज कुमार ,जिला बाराबंकी

Barabanki News: दिनांक 08 जुलाई, 2026 को समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत राजकीय इण्टर कालेज (ऑडीटोरियम) बाराबंकी में वैवाहिक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में कुल 254 वैवाहिक जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सतीश चन्द्र शर्मा जी, माननीय राज्यमंत्री, खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग उत्तर प्रदेश शासन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में श्रीमती राजरानी रावत जी मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष, श्री अंगद सिंह जी माननीय सदस्य विधान परिषद, श्री दिनेश रावत जी मा0 विधायक हैदरगढ़़, श्री रामसिंह वर्मा जी, जिला अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, श्री हरगोविन्द सिंह जी मा0 पूर्व सदस्य विधान परिषद, सम्बन्धित माननीय अध्यक्ष क्षेत्र पंचायत, श्री अन्ना सुदन मुख्य विकास अधिकारी, डॉ0 नीलम सिंह जिला समाज कल्याण अधिकारी, श्रीमती अभिलाषा त्रिपाठी जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास), सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी विभिन्न समाचार पत्रों तथा चैनलों के पत्रकार बन्धु, विभिन्न ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान, अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा विभिन्न विभागों के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर माननीय मंत्री जी, माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष महोदया, माननीय विधायक जी द्वारा नवविवाहित युगलों को आशीर्वाद दिया गया तथा प्रमाण पत्र वितरित किये गये। माननीय मंत्री जी द्वारा अपने सम्बोधन में कहा गया कि प्रदेश यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व में योजना का संचालन किया जा रहा है।

इस योजना के कारण जिनकी गरीबी के कारण शादी नहीं हो पा रही थी ऐसी अब कोई भी वयस्क बेटी धनाभाव के कारण अविवाहित नहीं रहेगी, क्योंकि सरकार अब वंचित बेटियों की शादी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में करा कर पुनीत कार्य कर रही है। वर्तमान में उ0प्र0 के यशस्वी मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा योजना का बजट 51 हजार रूपये से बढ़ाकर एक लाख रूपये करने के लिए जनपद तथा प्रदेश उनका आभारी है।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )