Barabanki News: शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

Barabanki News: शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

जिला- बाराबंकी
संवाददाता- रानू सिंह

Barabanki News: बाराबंकी। टिकैतनगर क्षेत्र के रानीमऊ निवासी 22 वर्षीय राजवीर पुत्र बहादुर निषाद ने कथित रूप से शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक चलाते हुए निबाह गांव के पास सड़क पार कर रही एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार और महिला दोनों सड़क पर दूर जा गिरे।

घटना के समय रास्ते से गुजर रहे समाजसेवी शूरवीर प्रकाश सिंह ने तत्काल मानवता का परिचय देते हुए हेल्पलाइन पर सूचना दी, जिसके बाद एंबुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टिकैतनगर पहुंचाया गया।

घायल महिला कंचन देवी (40 वर्ष) अपने भाई के घर रह रही थीं और शौच के लिए जा रही थीं, तभी यह हादसा हुआ।

सीएचसी टिकैतनगर के डॉ. गौरव सिंह ने बताया कि महिला के कान से रक्तस्राव हो रहा था तथा लगातार उल्टियां होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, अभी तक महिला पक्ष की ओर से कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया गया है। तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )