
Bareilly News: थाना सुभाषनगर पुलिस की मुठभेड़ में हत्या का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस व चाकू बरामद
ब्यूरो चीफ- गोपाल स्वरूप पाठक
जिला- बरेली
Bareilly News: थाना सुभाषनगर जनपद बरेली द्वारा सूचना दी गई कि अभियुक्तगण के साथ मारपीट की गई तथा बाबू उर्फ रोहित द्वारा चाकू से सचिन के सीने पर वार कर दिया गया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। साथ ही वादिनी एवं उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया। प्राप्त तहरीर पर थाना सुभाषनगर पर मुकदमा बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
थाना सुभाषनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त श्मशान घाट मंदिर से सराय तलफी की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा सराय तलफी रोड पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस टीम को देखकर अभियुक्त भागने लगा। पुलिस द्वारा रुकने के लिए कहा गया, जिस पर अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया।
पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें अभियुक्त के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर, 01 खोखा कारतूस एवं 01 जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल चाकू भी बरामद किया गया है। घायल अभियुक्त को प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया तथा पुलिस हिरासत में उपचार कराया जा रहा है। पुलिस मुठभेड़ एवं अवैध शस्त्र बरामदगी के संबंध में पृथक अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।
