
Gonda News: पहले कोबरा को किया काबू, फिर इलाज के दौरान मौत, गोंडा के सपेरे की बहादुरी की हो रही चर्चा
Gonda News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक अनुभवी सपेरे की बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा की कहानी दर्दनाक अंत के साथ सामने आई है। जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र के शीर बनकट गांव निवासी 65 साल के रामलखन की जहरीले कोबरा के काटने से इलाज के दौरान मौत हो गई। खास बात यह रही कि खुद गंभीर हालत में होने के बावजूद उन्होंने पहले कोबरा को पकड़कर सुरक्षित बोरे में बंद किया, ताकि वह किसी अन्य व्यक्ति को नुकसान न पहुंचा सके।
जानकारी के अनुसार, रामलखन का परिवार पीढ़ियों से सांप पकड़ने का काम करता रहा है। खुद रामलखन को जहरीले सांपों को पकड़ने का करीब 40 से 45 वर्षों का अनुभव था। इलाके में कहीं भी सांप निकलने की सूचना मिलती थी तो लोग उन्हें ही बुलाते थे। इसी काम से उनका परिवार अपना जीवनयापन करता था।
रविवार को धानेपुर बाजार स्थित एक घर में कोबरा सांप निकलने की सूचना मिलने पर रामलखन मौके पर पहुंचे। जब वह सांप को पकड़ने का प्रयास कर रहे थे, तभी कोबरा ने उन्हें डस लिया। सांप के जहर का असर उनके शरीर में तेजी से फैलने लगा, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। अपनी जान की परवाह किए बिना उन्होंने किसी तरह कोबरा को काबू में किया और उसे बोरे में बंद कर दिया।
इसके बाद परिजन उन्हें उसी बोरे के साथ जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। बताया जाता है कि जब डॉक्टरों को पता चला कि मरीज अपने साथ जिंदा कोबरा भी लेकर आया है तो सभी हैरान रह गए। हालांकि डॉक्टरों ने बिना देर किए उन्हें भर्ती किया और एंटी स्नेक वेनम समेत आवश्यक %E
