Hapur News:तेज रफ्तार का कहर, बोलेरो पलटने से छह लोग जख्मी

Hapur News:तेज रफ्तार का कहर, बोलेरो पलटने से छह लोग जख्मी

Hapur News: जनपद के सिंभावली क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में छह लोग घायल हो गए, जिनमें एक युवक के पैर में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना गांव सिखेड़ा के पास नए बाईपास पर खुडलिया नाले के नजदीक हुई। बोलेरो गाड़ी राजस्थान से गजरौला (जनपद अमरोहा) की ओर जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वाहन तेज रफ्तार में था और अचानक चालक को नींद की झपकी आ गई, जिससे वह नियंत्रण खो बैठा। चालक की झपकी के चलते बोलेरो का अगला दाहिना पहिया डिवाइडर पर चढ़ गया। टक्कर इतनी तेज थी कि पहिया टूट गया और टायर फट गया। इसके बाद वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को वाहन से बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही सिंभावली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिखेड़ा में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

घायलों में प्रियांशु (19), सोमपाल (47), जीना (35), हरनंदी (43), गौरव (26), पिंटू (22), सतपाल (44) और पुष्पा (19) शामिल हैं। इनमें से एक युवक के पैर में फ्रैक्चर बताया गया है, जबकि अन्य को मामूली चोटें और खरोंच आई हैं। सभी घायल गजरौला क्षेत्र के तिगरिया खादर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने बताया कि हादसे के कारण कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ था, लेकिन पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात सुचारू कराया। उन्होंने कहा कि सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )