Lucknow News: लखनऊ के जवाहर भवन में भीषण आग, चौथी मंजिल पर मची अफरा-तफरी; दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

Lucknow News: लखनऊ के जवाहर भवन में भीषण आग, चौथी मंजिल पर मची अफरा-तफरी; दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के वीआईपी इलाके में स्थित जवाहर भवन में सोमवार सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग भवन की चौथी मंजिल पर स्थित खाद्य एवं रसद विभाग के कार्यालय और कैंटीन में लगी बताई जा रही है।

आग लगते ही इमारत में मौजूद कर्मचारियों और अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। देखते ही देखते भवन के ऊपरी हिस्से से धुएं का घना गुबार उठने लगा, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन और दमकल विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

 

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )