Lucknow Protest: पेपर लीक और भर्ती घोटालों के खिलाफ युवाओं का बड़ा प्रदर्शन, इको गार्डन में जुटेंगे छात्र

Lucknow Protest: पेपर लीक और भर्ती घोटालों के खिलाफ युवाओं का बड़ा प्रदर्शन, इको गार्डन में जुटेंगे छात्र

Lucknow Protest: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 12 जून को पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। यह “युवा आक्रोश प्रदर्शन” ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के आह्वान पर इको गार्डन में आयोजित होगा, जिसमें बड़ी संख्या में छात्रों और युवाओं के शामिल होने की संभावना है।

अभिजीत दीपके ने किया समर्थन का ऐलान 

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके भी इस प्रदर्शन में शामिल होंगे। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो जारी कर इसकी जानकारी दी है। वीडियो में उन्होंने छात्रों और युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की। अभिजीत दीपके ने कहा कि वह 12 जून को लखनऊ पहुंचकर पेपर लीक के खिलाफ चल रही लड़ाई में छात्रों का समर्थन करेंगे। उन्होंने युवाओं से इस मुद्दे पर एकजुट होकर आवाज बुलंद करने का आग्रह किया।

परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांगप्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य पेपर लीक मामलों के खिलाफ कार्रवाई और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। आयोजकों का कहना है कि बार-बार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है, इसलिए सरकार को इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए।

AISA की ओर से आयोजित इस आंदोलन में चार प्रमुख मांगें रखी गई हैं जिनमें पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जाए। दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। भर्ती और परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाया जाए। युवाओं के लिए रोजगार की गारंटी सुनिश्चित की जाए शामिल हैं। आयोजकों का कहना है कि यह प्रदर्शन केवल पेपर लीक के खिलाफ नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य और रोजगार के अधिकार की लड़ाई भी है।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )