Pilibhit News: गन्ने के खेत में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, वही थाना पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा

Pilibhit News: गन्ने के खेत में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, वही थाना पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा

लोकेशन- पीलीभीत
जिला संवाददाता- हरिओम वर्मा
8393004551

Pilibhit News: ​बीसलपुर थाना क्षेत्र के गांव बरसिया-खाण्डेपुर मार्ग पर सड़क किनारे गन्ने के खेत में एक 32 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शुक्रवार सुबह करीब 09:15 बजे ग्राम प्रधान बरसिया ने पुलिस को सूचना दी कि सड़क किनारे पूर्व प्रधान बुद्धपाल सिंह के गन्ने के खेत में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। खबर मिलते ही प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुँचे और जाँच शुरू की। ​

पुलिस द्वारा की गई छानबीन और शिनाख्त के प्रयास के बाद मृतक की पहचान 32 वर्षीय सुबोध पुत्र सुरेश चंद्र, निवासी ग्राम खाण्डेपुर के रूप में हुई। स्थानीय लोगों व ग्रामीणों से पूछताछ में सामने आया कि सुबोध मानसिक रूप से अस्वस्थ था और उसे शराब व नशे की लत थी।

परिजनों के संबंध में जानकारी जुटाने पर पता चला कि मृतक के पिता की भी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वर्तमान में गाँव में उनके परिवार का अन्य कोई सदस्य नहीं रहता है। ​पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि घटना के संबंध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )