Raja Shivaji movie: Ritesh Deshmukh की मेहनत का रिजल्ट? जानें पहले दिन का कलेक्शन

Raja Shivaji movie: Ritesh Deshmukh की मेहनत का रिजल्ट? जानें पहले दिन का कलेक्शन

Raja Shivaji movie:  रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी सिनेमाघरों में आज रिलीज हो चुकी है। रितेश देशमुख ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने इस फिल्म के लिए काफी मेहनत की है। तो वहीं फिल्म में उनकी मेहनत रंग लाई है। क्योंकि फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही अच्छा-खासा कलेक्शन कर लिया था। रिलीज के बाद दर्शकों ने फिल्म को लेकर पॉजीटिव और निगेटिव दोनों रिव्यू दिया है। चलिए जानते हैं राजा शिवाजी ने पहले दिन कितना कलेक्शन किया है।

‘राजा शिवाजी’ में दमदार डायलॉग, जयदीप यादव की आवाज ने डाला असर

अजीत वाडिकर, संदीप पाटिल और रितेश विलासराव देशमुख की कहानी विस्तृत है और छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन की प्रमुख घटनाओं को छूती है। अजीत वाडिकर, संदीप पाटिल और रितेश विलासराव देशमुख की पटकथा में नाटकीय, जोशीले और भावनात्मक दृश्यों का भरपूर इस्तेमाल किया गया है जो दर्शकों की रुचि बनाए रखते हैं। हालांकि, लेखन को और बेहतर बनाया जा सकता था। प्राजक्त देशमुख के संवाद जयदीप यादव द्वारा बोले गए हैं। राजा शिवाजी फिल्म में सलमान खान ने थोड़ी देर ही कैमियों किया है। लेकिन उनके कैमियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। जितनी चर्चा पूरी फिल्म की नहीं हो रही है। उससे ज्यादा चर्चा सलमान खान के रोल की हो रही है।

मल्टी-रिलीज का असर: ‘राजा शिवाजी’ की कमाई पर दिखा असर

राजा शिवाजी के एडवांस बुकिंग से ही तय था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 10 करोड़ रूपए का आकड़ा पार करेगी। तो वहीं फिल्म ने अबतक बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ रूपए का कलेक्शन कर लिया है। ये कलेक्शन अभी तक का ही है। अभी पूरे दिन का कलेक्शन आना बाकी है। लेकिन फिल्म का बजट 100 करोड़ रूपए के करीब है। देखने लायक होगा की फिल्म अपने बजट के इतना कलेक्शन कर पाएगी। क्योंकि इस फिल्म के साथ सिनेमाघरों में कई सारी फिल्में रिलीज हुई हैं। जिसका असर फिल्म पर साफ दिखाई दे रहा है। तो वहीं फिल्म को रिव्यू ठीक-ठाक मिले हैं। लेकिन छावा की तरह ये फिल्म अपना जादू चला पाएगी या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बता पाएगा।

स्वराज की लड़ाई और सत्ता का संघर्ष, ‘राजा शिवाजी’ में दिखी पूरी कहानी

राजा शिवाजी भारत के महान योद्धा की कहानी है। शिवाजी भोसले ( रितेश विलासराव देशमुख ) पुणे में अपनी माता जीजाबाई (भाग्यश्री), पत्नी साईबाई ( जेनेलिया देशमुख ) और अन्य परिवार के साथ रहते हैं। उनके पिता, शाहजी (सचिन खेडेकर), बीजापुर के आदिल शाह (अमोल गुप्ते) के अधीन हैं। जीजाबाई शाहजी को आदिल शाह के विरुद्ध विद्रोह करने और क्षेत्र को उसके चंगुल से, साथ ही निज़ाम शाह और मुगलों के नियंत्रण से मुक्त कराने की सलाह देती हैं। हालांकि, शाहजी इस विचार से सहमत नहीं होते। इस बीच, शिवाजी स्वराज का सपना देखते हैं और पुणे के आसपास के किलों पर कब्जा करना शुरू कर देते हैं। आदिल शाह शुरू में उनकी अनदेखी करता है, लेकिन जल्द ही शिवाजी अपना विस्तार कर लेते हैं। कोई और विकल्प न होने पर और बेगम खदीजा (विद्या बालन) के आग्रह पर, आदिल शाह शिवाजी को खत्म करने के लिए अपने सबसे क्रूर कमांडर अफजल खान (संजय दत्त) को भेजता है। इसके बाद क्या होता है, ये देखने के लिए आपको सिनेमाघरों की तरफ रूख करना पड़ेगा।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )