
Rakhi Sawant On Rohit Sharma: राखी सावंत का चौंकाने वाला दावा- ‘रोहित शर्मा ने मेरे पेट पर लात मारी’, बोलीं- ‘उन्होंने मेरे पेट पर लात मारी’
Rakhi Sawant On Rohit Sharma: राखी सावंत अपने बेबाक और बोल्ड बयानों की वजह से हर दिन खबरों में बनीं रहतीं हैं, जब भी उन्हें पपराजी द्वारा स्पॉट किया जाता है, वे भरपूर ड्रामा करते नजर आतीं हैं और साथ ही कुछ ऐसे बयान भी देती हैं, जिसकी लोगों के बीच चर्चा होने लग जाती है। अभी हाल ही में फिर राखी सावंत को Paps ने स्पॉट किया, जिस दौरान उन्होंने शॉकिंग दावा किया, राखी सावंत ने कहा कि क्रिकेटर रोहित शर्मा ने उनके पेट पर लात मारी।
https://www.instagram.com/reel/DdeAKlZMaIH/?utm_source=ig_web_button_share_sheet
राखी सावंत का रोहित शर्मा पर बड़ा बयान
राखी सावंत ने क्रिकेटर रोहित शर्मा पर बड़ा बयान दिया, जिसकी वजह वे चर्चा में आ गईं हैं, उन्होंने Paps से बातचीत करते हुए कहा, “रोहित शर्मा जो क्रिकेटर हैं, उन्होंने मेरी पेट पर लात मारी है। सोनी लिव पर शो आ रहा है, फैमिली फुल हाउस, उस शो में मेरी एंट्री थी तो उन्होंने काट दी। इसलिए मैं मेरे माई-बाप मीडिया के सामने आईं हूं राखी ने कहा “रोहित शर्मा ने मेरे पेट पर लात मारी है और मेरी रोजी-रोटी छीन ली है”। राखी सावंत ने रोहित शर्मा को धमकी भी दी कि तुम्हें मुंबई में रहना नहीं है क्या, जीना नहीं है क्या?
https://www.instagram.com/reel/DdeFUr4s1eI/?utm_source=ig_web_button_share_sheet
राखी सावंत ने रोहित शर्मा को लेकर जो बातें कहीं, उसका वीडियो जैसे ही इंटरनेट पर वायरल हुआ, यूजर्स रोहित शर्मा के पक्ष में कमेंट करने लगे, कमेंट बॉक्स में यूजर्स का यही कहना है कि अच्छा किया रोहित शर्मा ने। रोहित शर्मा को सपोर्ट करते हुए यूजर्स राखी सावंत को ही धमकियां दे रहें हैं कि रोहित शर्मा के लिए इज्जत से बात करो।
रोहित शर्मा के आने वाले गेम शो के बारे में बताएं तो यह एक फैमिली गेम शो होगा, जिसके जरिए रोहित शर्मा टेलीविजन की दुनिया में बतौर होस्ट अपना डेब्यू भी कर रहें हैं। रोहित शर्मा का यह शो सोनी लिव पर शनिवार और रविवार को रात 9:30 बजे आता है। पहली बार रोहित शर्मा को बतौर होस्ट टीवी पर देखने के लिए फैंस बेहद एक्साइटेड हैं, क्योंकि टीवी पर यकीनन उनका एक मजेदार और अलग अंदाज देखने को मिलेगा।
