
Drishyam 4 Movie: सस्पेंस और थ्रिल के बीच मोहनलाल ने दिया बड़ा संकेत, लौट सकती है ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी
Drishyam 4 Movie: मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ को लेकर चर्चा में हैं, फिल्म 21 मई को थिएटरों में दस्तक देने जा रही है, दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर तगड़ा बज बना हुआ है, इस बार फिल्म में कैसा सस्पेंस और थ्रिल होगा, यह जानने के लिए दर्शक बेहद एक्साइटेड हैं। दृश्यम 3 को लेकर दर्शक इतने उत्सुक हैं कि उन्होंने फिल्म के लिए उल्टी गिनती भी शुरू कर दी है, इसी बीच मोहनलाल ने दृश्यम मूवी को लेकर ऐसा खुलासा किया है कि दर्शक खुशी से झूम उठेंगे, जी हां! उन्होंने दृश्यम की चौथी फ्रेंचाइजी पर हिंट दिया है।

दृश्यम 3 के बाद आएगी दृश्यम 4
मोहनलाल की दृश्यम 3 बाकी दोनों फ्रेंचाइजी से बेहद अलग और सस्पेंस से भरपूर होगी, कहानी में ऐसे ट्विस्ट देखने को मिलेंगे कि दर्शकों का दिमाग हिल जाएगा, लेकिन अब जो दिलचस्प बात सामने आ रही है, उसके मुताबिक दृश्यम की कहानी यही खत्म नहीं होगी, बल्कि अगली फ्रेंचाइजी भी आ सकती है, अभिनेता मोहनलाल ने खुद इस बात की जानकारी दी है।
मोहनलाल जो इन दिनों अपनी फिल्म दृश्यम 3 के प्रमोशन में जुट चुके हैं, उन्होंने ही दृश्यम की चौथी फ्रेंचाइजी पर अपडेट दिया। मोहनलाल ने कहा कि यदि दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस पर सफल होती है तो इसका चौथा और पांचवा पार्ट भी आ सकता है।
मोहनलाल के मुताबिक दृश्यम 3 का क्लाइमेक्स बेहद अलग होने वाला है, यदि ये फिल्म हिट होती है तो दृश्यम 4 और दृश्यम 5 भी आ सकता है। मोहनलाल के इस बयान ने फैंस को खुश कर दिया है, हालांकि अब ये दृश्यम 3 की सफलता पर ही निर्भर करेगा कि दृश्यम 4 या दृश्यम 5 बनेगी या नहीं।
हिंदी में रिलीज नहीं होगी दृश्यम 3
मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 एक मलयालम फिल्म है, यानी कि फिल्म को मलयालम भाषा में बनाया गया है, लेकिन इसकी डबिंग तेलुगू, तमिल और कन्नड़ भाषा में भी होगी, वहीं हैरान करने वाली बात यह है कि इस फिल्म को हिंदी में डब नहीं किया जाएगा।
अनसिबा हसन और ईस्थर अनिल संग मोहनलाल की वापसी
मोहनलाल की दृश्यम 3 का निर्देशन जीतू जोसेफ द्वारा किया गया है, इस वक्त फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन का काम जोरों से चल रहा है। फिल्म को एंटनी पेरुंबवूरन ने प्रोड्यूस किया है। वहीं स्टार कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में मोहनलाल के अलावा अनसिबा हसन, ईस्थर अनिल जैसी एक्ट्रेस अहम रोल में हैं। फिल्म 21 मई को रिलीज हो रही है। बता दें कि ‘दृश्यम 3’ हिट फ्रेंचाइजी दृश्यम का तीसरा पार्ट है, मोहनलाल की ‘दृश्यम’ 2013 में रिलीज हुई थी, इस फिल्म को दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया गया था। फिल्म का दूसरा पार्ट 2021 में आया था, जिसने भी जबरदस्त कमाई की थी। अब देखना होगा कि फिल्म के तीसरे पार्ट को दर्शक कितना पसंद करेंगे।
