Bihar News: पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज,आंसू गैस के गोले दागे, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर राजभवन मार्च निकाल रहे थे

Bihar News: पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज,आंसू गैस के गोले दागे, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर राजभवन मार्च निकाल रहे थे

संवाददाता- सुरेश निखर
स्थान- पटना (बिहार )

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना में बुधवार को पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हुई है। छात्र पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर राजभवन मार्च निकाल रहे थे। पुलिस ने छात्रों को जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर रोक लिया।

पुलिस ने छात्रों से वापस लौटने की अपील की। छात्र बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। लाठीचार्ज कर छात्रों को हटाया जा रहा है। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन के नेतृत्व में छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं।

छात्रों ने बताया कि ये मार्च दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार और शिक्षा के निजीकरण के खिलाफ चल रहे आंदोलन के समर्थन और वहां शांतिपूर्ण छात्र आंदोलन पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में निकाला जा रहा है।

छात्रों का कहना है कि, NEET पेपर लीक के खिलाफ, बिहार में AEDO की पेपर लीक, TRE 4 की नोटिफिकेशन को लेकर हम अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। ये सरकार किसी की बात नहीं सुनती है। तानाशाह हो गई है। हमें धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )