Barabanki News: बाराबंकी में भव्य रूप से मनाया गया 11वां आयुर्वेद दिवस, “स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद” थीम पर आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम

Barabanki News: बाराबंकी में भव्य रूप से मनाया गया 11वां आयुर्वेद दिवस, “स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद” थीम पर आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम

जिला- ​बाराबंकी
संवाददाता- मनोज कुमार

Barabanki News:  जनपद बाराबंकी मे 23 सितंबर 2026 को आदरणीय जिलाधिकारी महोदय के मार्ग निर्देशन मे मुख्य कार्यक्रम स्थल—राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, नगर, बाराबंकी में 11वें आयुर्वेद दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इसके साथ ही जनपद के समस्त आयुर्वेदिक और यूनानी चिकित्सालयों में भी स्वास्थ्य शिविरों का व्यापक आयोजन किया गया। इस वर्ष के आयुर्वेद दिवस की मुख्य थीम ”स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद” निर्धारित की गई थी, जिसके तहत स्वास्थ्य, पर्यावरण और जन-जागृति से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम संपन्न हुए।

​समारोह के मुख्य अतिथि श्री संदीप गुप्ता जी (निःवर्तमान जिला महामंत्री, भाजपा, जनपद बाराबंकी) रहे, जबकि कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री सूरज सिंह जी (नगर अध्यक्ष, भाजपा, जनपद बाराबंकी) ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. वीनम यादव, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, जनपद बाराबंकी के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. शशि कुमार अवस्थी द्वारा किया गया।

​कार्यक्रम का शुभारंभ:

समारोह का औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।
​मुख्य आकर्षण एवं कार्यक्रम:

​योग शिविर: कार्यक्रम के अंतर्गत योगाभ्यास व योग शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें उपस्थित लोगों ने निरोगी जीवन के लिए योग को अपनाने का संकल्प लिया।

​विषयवार व्याख्यान व संगोष्ठी: ”स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद” विषय पर आयोजित संगोष्ठी में विभिन्न चिकित्सकों द्वारा महत्वपूर्ण विषयों पर व्याख्यान दिए गए:

​स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद — डॉ. विमलेश कुमार त्रिशूलिया
​स्वस्थ जीवन में ऋतुचर्या का महत्व — डॉ. प्रज्ञानंद गौतम
​औषधीय पौधों और स्वास्थ्य का संबंध — डॉ. राबिया ख़ानम
​ऋतुजन्य संक्रामक रोगों की रोकथाम में आयुर्वेद की भूमिका — डॉ. शालिनी दत्त
स्वस्थ कल का आधार -संतुलित आहार विहार.. डॉ पारुल वर्मा

​विशाल स्वास्थ्य शिविर: मुख्य चिकित्सालय सहित जनपद के समस्त आयुर्वेदिक और यूनानी चिकित्सालयों में आयोजित शिविरों के माध्यम से बड़ी संख्या में आए आमजन के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें निःशुल्क आयुर्वेदिक परामर्श व औषधियां वितरित की गईं।

​वृक्षारोपण कार्यक्रम: पर्यावरण संरक्षण और औषधि पौधों के महत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से परिसर में वृक्षारोपण किया गया।

इस सफल आयोजन में डॉ. राजेश कुमार, डॉ. विमलेश कुमार त्रिशुलिया, डॉ. सुरेंद्र बहादुर, डॉ. प्रज्ञानंद गौतम, डॉ. पारुल वर्मा, डॉ. प्रियंका वर्मा, डॉ. शालिनी दत्त, डॉ. राबिया खानम, डॉ. उमा देवी, डॉ. राखी साहू, डॉ. प्रदीप कुमार सहित समस्त पैरामेडिकल स्टाफ एवं योगा स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।
​कार्यक्रम के अंत में अतिथियों और आयोजकों द्वारा स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए आयुर्वेद को जन-जन तक पहुँचाने का संदेश दिया गया।

​जारीकर्ता:
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय,
जनपद- बाराबंकी।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )