Barabanki News: पैर फिसलने से खारजा में गिरे दो किशोर, डूबने से दर्दनाक मौत !

Barabanki News: पैर फिसलने से खारजा में गिरे दो किशोर, डूबने से दर्दनाक मौत !

Barabanki News:  घुंघटेर जिला बाराबंकी के घुंघटेर में कल्याणी नदी को जाने वाली खारजा पर रखे सीमेंट के पोल से निकलने के दौरान पैर फिसलने से दो किशोर पानी में गिर गए। पानी में डूबने से दोनों की मौत हो गई। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने तलाश शुरू की, तो खारजा में दोनों के शव बरामद हुए। मृतक दोनों कक्षा आठ के छात्र थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घुंघटेर के कृष्णानगर मजरे बजगहनी निवासी अखिलेश और उनके पड़ोसी मिथलेश का परिवार धान की कटाई कर रहा था। देर शाम दोनों परिवार घर लौटने लगे। अखिलेश का पुत्र अमित और मिथलेश का पुत्र राज पहले ही घर के लिए निकल गए थे।

रामनगर-बजगहनी से कृष्णानगर जाने वाले कच्चे मार्ग पर स्थित खारजा को पार करने के लिए उस पर पड़े सीमेंट के पाइप के सहारे दोनों निकल रहे थे। इसी दौरान पैर फिसलने से दोनों पानी में गिर गए। घर पहुंचने पर परिजनों को दोनों किशोर नहीं मिले। इंतजार के बाद ग्रामीणों के साथ खारजा में तलाश करने पर कुछ देर बाद दोनों के शव बरामद किए जा सके।

पुलिस के अनुसार, बारिश का पानी खारजा से होकर कल्याणी नदी में गिरता है। इसी पानी को पार करने के दौरान दोनों किशोर हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

जिला-  बाराबंकी
संवाददाता- रानू सिंह

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )